सुसनेर: करकडिया के पास तड़पते गोवंश के लिए देवदूत बने सामाजिक कार्यकर्ता, एम्बुलेंस से पहुंचाया गोशाला
आज इन्दौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम करकडिया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश घायल हो गया। सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह गुंदलावदा व अन्य मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सक से उसका प्राथमिक इलाज करवाकर गांव से 20 किलो मिटर पर दूर गो एम्बुलेंस के जरिये गौशाला भिजवाया।