पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गोण्डा इलाके के गाँव तलेसरा की है जहाँ पूजा की सामग्री लेकर घर जा रहे बाइक सवार युवक के साथ गांव के ही कुछ दबंग प्रवर्ति के लोगों ने बेवजह गाली गलौज की। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसकी मोटरसाइकिल में डंडा मार कर मोटरसाइकिल तोड़ दी।जिसकी शिकायत उसने अपने परिवार से की।