बरेली के थाना सुभाषनगर पुलिस ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए दो अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की। पुलिस ने होरी लाल कश्यप और शिवेन्द्र यादव के विरुद्ध पूर्व में जारी जिला बदर आदेशों का अनुपालन कराते हुए उन्हें बरेली जिले की सीमा से बाहर किया। दोनों अभियुक्तों को बदायूं जिले की सीमा में छोड़ते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।