हनुमानगढ़: गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में लगाए गए परिंडे, महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र का परिंडा अभियान जारी
भीषण गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र की ओर से गुरुवार को गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में परिंडा अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वीरा केन्द्र की अध्यक्ष कंचन गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र की कमांडेंट प्रियंका कड़वासरा रहीं।