अलीपुरा काली पहाड़ी के पास तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों की जान ले ली
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Mar 3, 2026
कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुरा काली पहाड़ी के पास तेज़ रफ्तार डंफर ने दो युवकों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रमना कुशवाहा और अनंतराम कुशवाहा, निवासी रामूपुरा (पठा चौकी, लवकुशनगर थाना) आपस में चचेरे भाई थे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। जिसकी जानकारी मृतक के परिजन ने मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे दी है।