गिरिडीह: फिल्म ‘नायक’ के शिवाजीराव की तरह अचानक सफाई व्यवस्था जांचने पहुंचे नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ, मचा हड़कंप।
गिरिडीह नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ मंगलवार को सुबह 7 बजे फिल्म ‘नायक’ के शिवाजीराव की तरह अचानक सफाई व्यवस्था का जायजा लेने नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। बिना किसी पूर्व सूचना और तामझाम के पहुंचे नगर आयुक्त ने निगम कार्यालय परिसर के चबूतरे पर बैठकर साफ-सफाई व्यवस्था और कर्मियों की कार्यशैली का निरीक्षण किया।