उदाकिशुनगंज नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद मिकी कुमारी ने मंगलवार को समृद्धि यात्रा के दौरान एक आवेदन मुख्यमंत्री के नाम से दिया। उक्त आवेदन में सड़क नाली भवन निर्माण सहित कई लंबित पड़े कार्यो के जल्दी शुरू कर संपूर्ण करवाने की मांग की है। मालूम हो कि उक्त आवेदन को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने काफी देर तक पढ़ा।