मैनपुरी: ओछा क्षेत्र निवासी किशोर को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ओरछा थाना क्षेत्र के नगला दया निवासी शिव प्रताप पुत्र राजेंद्र सिंह कुरावली से दुकान बंद करके अपने घर आने के लिए रिछपुरा के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी टक्कर लगने से शिव प्रताप की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।