फरसाबहार: फरसाबहार में सड़क सुरक्षा के लिए निकाली गई हेलमेट जागरूकता बाइक रैली
फरसाबहार में सड़क सुरक्षा को लेकर निकली हेलमेट जागरूकता बाइक रैली, फरसाबहार में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रविवार की दोपहर करीब 12 बजे हेलमेट जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने किया। रैली में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि, शासकीय कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। रैली के दौरान लोगों