अकबरपुर: निजामतपुर गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन अनियंत्रित होकर पलटी, बच्चे हुए मामूली रूप से चुटहिल
रुरा थाना क्षेत्र के निजामतपुर गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।ओमनी वैन में करीब 14 स्कूली बच्चे सवार थे।ओमनी वैन पलटने स्कूली बच्चे मामूली रूप से चुटहिल हो गए और बड़ा हादसा होते टल गया।वहीं राहगीरों व स्थानीय लोगों ने ओमनी वैन से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।वहीं सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू की।