दरभंगा: बाबा हजारी नाथ मंदिर में बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी ने राजकीय श्रावणी मेला-2025 का किया शुभारंभ
दरभंगा के बड़ा बाजार में स्थित बाबा हजारी नाथ मंदिर में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने राजकीय श्रावणी मेला 2025 का शुभारंभ सोमवार की शाम 7:00 बजे किया। तो वहीं उद्घाटन के दौरान गंगा आरती की तर्ज पर बागमती नदी के तट पर गंगा आरती का भी आयोजन किया गया। जिसे देखने के लिए शहर के विभिन्न जगहों से लोग पहुंचे थे।