दरभंगा: सावन की पहली सोमवारी पर दरभंगा के शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, मंत्री जीवेश मिश्रा भी पहुंचे
दरभंगा के विभिन्न शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर शिव भक्तों की भीड़ देखी गई। ऐसा ही कुछ देखने को मिला दरभंगा के लहेरियासराय की के एम टैंक स्थित शिव मंदिर में जहां दूर दराज से भक्त पहुंचे थे। वहीं इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा भी पूजा आराधना के लिए पहुंचे थे। वहीं मौजूद लोगों ने सोमवार को दोपहर 3:00 बजे की जानकारी प्रदान की।