नजीबाबाद: अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का समापन: नजीबाबाद में पेट्रोल पंप, शुगर मिल और गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया
सोमवार 20 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे से अग्निशमन टीम ने तहसील नजीबाबाद के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया।महानिदेशक उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ के आदेश और मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद बिजनौर डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन केंद्र नजीबाबाद के. एस. जादौन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।