गुरारू: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरारू थाना परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Guraru, Gaya | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे गुरारू थाना परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर बीडीओ संभव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार आदि मौजूद थे।