आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने एसपी के निर्देश पर मध निषेध के तहत छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में फेसर थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर धंधवा गांव से एक अभियुक्त को 3 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उक्त गांव निवासी नंदकिशोर यादव के रूप में की गई है।