छतरपुर नगर: ग्राम बहारपुरा में जामुन के पेड़ की डाल गिरने से किसान की मौत, खेत में बकरियां चराते समय हुआ हादसा।
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहारपुरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 56 वर्षीय बाबूलाल सेन की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बाबूलाल सेन आज 08 जून दोपहर करीब 12:00 बजे अपने खेत पर बकरियां चरा रहे थे। बकरियों को खेत में चरने के लिए छोड़ने के बाद वह खेत में लगे जामुन के पेड़ के नीचे बैठ गए।इसी दौरान तेज हवा चलने लगी और जामुन के पेड़ की एक डाल गिर गई।