जगाधरी: जठलाना: पुरानी रंजिश में चली गोलियां, घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
डीएसपी ने जानकारी देते बताया कि देर रात का मामला है। पुरानी रंजिश के चलते परिवार से मिलने आए लोगों ने उनके ऊपर धनाधन गोलियां चला दी। जिससे परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। जिसमें जिनकी हालत ज्यादा गंभीर थी उनको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। महिला के साथ एक नाबालिक भी घायल हुआ है। गोलियां चलने से गांव में दहशत का माहौल है।