माण्डलगढ़: देवलिया बांध में अवैध मिट्टी खनन का आरोप
देवलिया बांध में अवैध मिट्टी खनन का आरोप सिंगोली चारभुजा पंचायत स्थित देवलिया बांध के पेटे में पिछले एक माह से अवैध मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आज रविवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकालकर बेची जा रही है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है