नारायणपुर: बिहपुर में 60 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर इंदिरा मंच बहियार में छापेमारी कर 60 लीटर देसी शराब बरामद की। मौके से सुरज कुमार मंडल, निवासी सतियारा भ्रमरपुर (थाना भवानीपुर) को गिरफ्तार किया गया। मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दो अन्य नामजद आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।