बरौनी: शारदीय नवरात्र की महा नवमी पर बरौनी प्रखंड में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां दुर्गा के जयकारे
शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्र की महा नवमी के अवसर पर बरौनी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।