उर्मी स्थित प्रभु जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण में पौष मास में जतरा मेला यात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। जिसमें संस्कृति और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिला। इस मेला को नई फसल और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक माना जाता हैं। जहाँ लोग पारंपरिक नृत्य-गीत और खरीदारी करते हैं। इस मेले का आयोजन धान काटने के उपरांत किया जाता है। मेले में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी।