कटंगी: क्षेत्र में 20 जून को 7 घंटे गुल रहेगी बिजली, 6 फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांव होंगे प्रभावित
म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड कटंगी द्वारा 132/33 केवी उपकेंद्र खमरिया में जरूरी सुधार कार्य कराया जाएगा। इसके चलते शनिवार 20 जून 2026 को कटंगी, तिरोड़ी, वारासिवनी समेत 6 फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 7 घंटे बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इसकी जानकारी कार्यालय सहायक अभियंता कटंगी द्वारा 18 जून की शाम 06 बजे प्रेसनो