गया टाउन सीडी ब्लॉक: कुमार सर्वजीत से हार के बाद लोजपा प्रत्याशी श्यामदेव पासवान मतगणना प्रांगण में धरने पर बैठे, समझाने पर माने
गया। जिले के बोधगया विधानसभा से राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत 881 वोट के अंतर से चुनाव जीतने के बाद एनडीए से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी श्याम देव पासवान ने असंतुष्टि व्यक्त करते हुए बाजार समिति मतगणना प्रांगण में पुनः रिकांटीग की मांग पर धरने पर बैठ गये। इसकी जानकारी आज दिनांक 14 नवंबर शुक्रवार की शाम 5 बजे लोजपा प्रत्याशी श्यामदेव पासवान ने दी है।