सीतापुर: लखनऊ मार्ग पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सड़क पर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में रेउसा निवासी व्यक्ति की मौत
जनपद के महमूदाबाद इलाके के लखनऊ मार्ग पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई मामले में पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है परिवार में मातम का माहौल है