रावतभाटा: विधायक सुरेश धाकड़ के जन्मदिवस पर रावतभाटा में सेवा कार्यों की शुरुआत, पक्षियों के लिए लगाए गए परिंदे
विजय सिंह ने बुधवार शाम 6 बजे बताया कि रावतभाटा में विधायक डॉ सुरेश धाकड़ के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा सेवा कार्यों की शुरुआत की गई। शहर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंदे लगाए गए, जिससे भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके। मानव मंदिर परिसर, स्कूलों सहित कई जगहों पर यह पहल की गई और लोगों से अधिक से अधिक परिंदे लगाने की अपील भी की गई ।