शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत बरकरार है। जिसके कारण किसान परेशान है। किसानों को कालाबाजारी या फिर ऊंचे दाम में जहां तहां से यूरिया खाद खरीदना पड़ रहा है। बुधवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे आरटीआई कार्यकर्ता सतीश आनंद ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत बांका डीएम और सरकार के प्रधान सचिव को करते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।