फर्रुखाबाद: SOG टीम, सर्विलांस टीम और पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की घटनाओं का फतेहगढ़ पुलिस लाइन में CO सिटी ने किया खुलासा
फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम को आज बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी करने के उपकरण, अवैध असलहे षित चोरी का माल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंकज कुशवाहा और बबलू निवासी हाथीखाना कोतवाली फतेहगढ़ के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर, चार कारतूस