महाराजगंज: वाजिदपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से खेत जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने किया पोस्टमार्टम के लिए भेजना
5 अप्रैल रविवार की शाम 9 बजे के आसपास पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेतों की तरफ जा रहे युवक को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर से टक्कर मार दी गई हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है, युवक को पुरानी रंजिश के चलते ट्रैक्टर जानबूझकर चढ़ा दिया गया।