झींकपानी: झींकपानी,=मँझगाँव जलमीनार योजना का निरिक्षण करने पहुचे पूर्व मंत्री बढ़कुंवर गागराई, बंद जलापूर्ति पर जताई नाराजगी
पक्षिम सिंहभूम जिला स्थित मँझगाँव प्रखंड मे संचालित जलमीनार योजना का बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व मंत्री बढ़कुंवर गागराई ने योजना स्थल का किया निरिक्षण, निरिक्षण मे पाया जलमीनार के पानी की आपूर्ति लम्बे समय से बंद है, जिस कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, जलसमस्या पर पूर्व मंत्री ने कहा पेयजल बुनियादी अधिकार है