बांधवगढ़: उमरिया में निजी स्कूलों पर सख्ती, किताब-गणवेश, फीस और RTE की जानकारी छिपाने पर 50 हजार तक जुर्माने की तैयारी
जिले में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला शिक्षा केंद्र द्वारा सभी निजी स्कूलों से किताबों, गणवेश, फीस संरचना और आरटीई के तहत दिए गए प्रवेश की जानकारी मांगी गई थी।लेकिन करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी जिले के 190 निजी स्कूलों में से सिर्फ 83 स्कूलों ने ही जानकारी उपलब्ध कराई, जबकि 107 स्कूल अब तक जानकारी देने से बचते रहे।