घोड़ाडोंगरी: बेलोण्ड घाट लूटकांड का गुरुवार को बड़ा खुलासा, सारणी पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा, लूटे गए मोबाइल, नकदी, दो बाइक
सारणी थाना क्षेत्र के बेलोण्ड घाट में हुई लूट की वारदात का गुरुवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और एक चाकू जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 4 लाख 50 हजार 300 रुपये बताई गई है।