मौजमाबाद: जवाहर कला केन्द्र में जूनियर समर कैंप में संगीत विधाओं के प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
जयपुर: मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। रचनात्मक रंगों से रंगे आसमान में उड़ने का यही जज्बा जवाहर कला केन्द्र में बच्चों में देखने को मिल रहा है। केन्द्र की ओर से आयोजित जूनियर समर कैम्प के प्रतिभागी अपने हुनर की प्रस्तुति दे रहे हैं। रविवार को गिटार, गायन पर बच्चों ने प्रस्तुति दी।