नूरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम विठोरी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब बेच रहा है, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, पुलिस ने पकड़ा तलाशी लेने पर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली उक्त शराब जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।