शामली: शामली के थानाभवन में ट्रैक्टर की टक्कर से खंबा टूटकर दूसरी बिजली लाइन पर गिरा, मचा हड़कंप
Shamli, Shamli | Jul 2, 2026 गुरूवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के थानाभवन कस्बे में सड़क से गुजर रहे ट्रैक्टर की टक्कर से एक विद्युत खंबा अचानक गिर गया। खंबा पास से ही गुजर रही दूसरी विद्युत लाइन पर गिरा, जिससे मौके पर अफरा—तफरी मच गई। विद्युत लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों की विद्युत आपूर्ति और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।