शाहपुरा: गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर पुलिस की सख्ती, अवैध रिफिलिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई
एलपीजी की किल्लत और कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर शाहपुरा थाना क्षेत्र में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन, गैस एजेंसी संचालकों, सीएलजी सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया तथा समस्या के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ ओमप्रकाश विश्नोई ने की, थाना प्रभारी सुरेश चंद्र मौजूद रहे।