मोहम्मदगंज: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेलवे परिसर में आयोजित हुआ योग महोत्सव
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पतंजलि योगपीठ एवं पतंजलि योग समिति, मोहम्मदगंज के तत्वावधान में रेलवे परिसर में भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।