बरहटा की सड़क गड्ढों में तब्दील, ग्रामीणों का जानलेवा सफर
ग्रामीण इलाकों में विकास के दावे चाहे जितने भी किए जाएं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। ग्राम पंचायत बरहटा की सड़क पिछले कई वर्षों से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर इतने गड्ढे हो चुके हैं कि अब लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 10 साल पहले सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन उसके बाद आज तक मरम्मत नहीं कराई गई।