गभाना: अजना में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व पथराव में पुलिस ने 44 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की
चंडौस थाना क्षेत्र के गांव अजना में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 22 नामजद समेत कुल 44 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम जमीन के मालिकाना हक और कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे।