पिपरिया: पिपरिया के कस्तूरबा विद्यालय रामनगर में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बुधवार अपराह्न 12 बजे पिपरिया प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामनगर में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ. जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा व समान अधिकार पर जोर दिया. बाल विवाह कानून की जानकारी दी गई. वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने जागरूकता को जरूरी बताया.अंत में छात्राओं को शपथ दिलाई गई.