मेदिनीनगर (डालटनगंज): पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ठेकेदार गुड्डू उर्फ संजय तिवारी पर गोलीबारी मामले में एक नामजद सहित अन्य के विरुद्ध एफआईआर
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा जीएलए कॉलेज गेट स्थित अष्टभुजी दुर्गा मंदिर के बगल में शनिवार सुबह जमीन विवाद में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल बारालोटा निवासी 45 वर्षीय गुड्डू तिवारी उर्फ संजय कुमार तिवारी के पिता लव तिवारी ने शहर थाना में गांव के पोता प्रीतम तिवारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।