ललितपुर: जख़ौरा क्षेत्र के करकरावल जलप्रपात में नहाने गए युवक की पानी में डूबने से तलाश में गोताखोर जुटे
ललितपुर जखौरा क्षेत्र अंतर्गत करकरावल जलप्रपात में करीब आधा दर्जन दोस्तों के साथ नहाने गया युवक पानी के तेज बहाव के कारण डूब गया,जिससे मौके पर ह्ड़कंप मच गया और घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी हुई है, वही बताया जा रहा पिछले करीब 12 घंटे से तलाश की जा रही है,अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।