संडीला: सण्डीला पुलिस ने नरूइया निवासी बबलू समेत 3 लोगों को पकड़ा, चोरी की तीन बाइकें और घटनाओं में प्रयुक्त एक अन्य बाइक बरामद
Sandila, Hardoi | Sep 29, 2024 थाना संडीला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन चोरों के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज था। मामला 22 सितंबर 2024 का है, जब शाहबान अली नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल ग्राम किन्होटी से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई है।इस शिकायत पर थाना संडीला में मामला दर्ज किया गया।