जगदीशपुर: उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, भीषण गर्मी के कारण नगर के किला गेट तक जर्जर तार बदलने का कार्य फिलहाल स्थगित
जगदीशपुर नगर क्षेत्र में झंझरिया पोखरा से किला गेट तक विद्युत विभाग द्वारा जर्जर विद्युत तारों को बदलने के लिए शुक्रवार की रात 10 बजे से शनिवार सुबह 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने की घोषणा की गई थी। हालांकि, विभाग ने इस कार्य को फिलहाल स्थगित कर दिया है। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता (जेई) मुकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ती बिजल