जलेसर: विश्व पर्यावरण दिवस पर एटा में जलेसर के पटना पक्षी विहार में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण
Jalesar, Etah | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एटा जनपद में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 'सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान' पहल का हिस्सा था।जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जनपद के जलेसर तहसील स्थित रामसर साइट पटना पक्षी विहार में वन विभाग और नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।