राजगढ़: राजगढ़ के दंड जोड़ पर आयोजित हुई तंवर समाज की बैठक, आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा
राजगढ़ के दंड जोड़ पर रविवार को दोपहर 3 बजे करीब तंवर समाज की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी बाबा रामदेव कथा और गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर सहित बड़ी संख्या तंवर समाज के लोग उपस्थित रहे।