अनूपगढ़: अनूपगढ़ क्षेत्र में बेमौसम बरसात के कारण गाँव 25ए में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल हुई चौपट
क्षेत्र में आज हुई बेमौसम की बरसात ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है। गांव 25 ए सहित अन्य क्षेत्र में खेतों में गेहूं की फसल चौपट हो गई है। गांव 25 ए के किसान बेअंत सिंह ने आज मंगलवार दोपहर 3 बजे बताया कि खेतों में इन दिनों गेहूं की फसल पकाव पर है मगर बरसात के कारण अब इस फसल को काटना भी मुश्किल हो गया है। बरसात से किसानों का 50 से 70% तक का नुकसान हुआ है।