उज्जैन: सांदीपनि आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव, बच्चों का हुआ 'विद्या आरंभ संस्कार' 🛕📚
उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव तड़के भगवान श्रीकृष्ण और महर्षि सांदीपनि के विशेष पूजन-अभिषेक के साथ शुरू हुआ। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने यहीं 64 दिनों में 16 विद्या और 64 कलाओं का ज्ञान प्राप्त किया था। इसी 5 हजार साल पुरानी गुरु-शिष्य परंपरा का पालन करते हुए, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशभर से आए अभिभावकों ने अपने बच्चों का 'विद्या आरंभ संस्कार' कराया, ताकि उनके बच्चे भी मेधावी बनें। दिन भर दर्शन और विश्व शांति के लिए हवन का सिलसिला जारी रहा।
#UjjainNews #GuruPurnima #SandipaniAshram #ShriKrishna #Sitit24News