लुणी: उपखंड प्रशासन ने लूणी क्षेत्र में व्यापारियों से की मिठाई के डिब्बों पर मतदान करने के स्टिकर लगाने की अपील
Luni, Jodhpur | Apr 4, 2024 स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापारियों से मिठाई के डिब्बो पर मतदान करने के स्टिकर लगाने की वृहस्पति वार को अपील की गई।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पुखराज कसोटिया के निर्देशन में मिठाई के डिब्बे पर चुनाव तक मतदान करने के स्टीकर लगाकर व्यापारियों से बेचने की अपील की गई।