गाण्डेय: गांडेय प्रखंड के दासडीह गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती, महाकाली मेडिकल हॉल का हुआ शुभारंभ
Gandey, Giridih | Jun 10, 2026
गांडेय प्रखंड के दासडीह गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती मिली है। बुधवार की सुबह 11 बजे यहां महाकाली मेडिकल हॉल का शुभारंभ समाजसेवी अर्जुन बैठा ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच महाकाली मेडिकल हॉल का विधिवत उद्घाटन किया गया।