बेगूसराय: जन-विश्वास यात्रा में ट्रैफिक चौक पहुँचे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़
जन विश्वास यात्रा के दौरान बेगूसराय के ट्रैफिक चौक पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ रही. स्वागत के दौरान राजद के साथ-साथ महागठबंधन दल के कांग्रेस, माले, सीपीएम तथा सीपीआई नेता, कार्यकर्ता व समर्थक भी शामिल हुए. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने सबों को अपना अभिवादन स्वीकार किया.